Edited By Rohini Oberoi,Updated: 14 Aug, 2026 01:05 PM

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से ठीक एक दिन पहले देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने ईंधन की दरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बीते कुछ महीनों से स्थिर हैं जब कंपनियों...
नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से ठीक एक दिन पहले देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने ईंधन की दरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बीते कुछ महीनों से स्थिर हैं जब कंपनियों ने आखिरी बार कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की थी।
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। अगर हम अन्य बड़े शहरों जैसे बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता की बात करें तो यहां भी पेट्रोल के दाम 110 रुपये प्रति लीटर से ऊपर दर्ज किए गए हैं। हैदराबाद में डीजल की कीमत 103.82 रुपये प्रति लीटर है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की रेट लिस्ट
शहर, पेट्रोल (रुपये/लीटर), डीजल (रुपये/लीटर)
भोपाल, ₹114.54, ₹100.30
कोलकाता, ₹113.51, ₹99.82
पटना, ₹113.37, ₹100.20
जयपुर, ₹112.66, ₹97.46
चेन्नई, ₹107.74, ₹99.55
पुणे, ₹104.04, ₹90.57
नोएडा, ₹102.12, ₹95.21
लखनऊ, ₹101.86, ₹94.97
सूरत, ₹95.00, ₹89.00
आपको बता दें कि आप बिना कहीं गए अपने मोबाइल से एक साधारण SMS भेजकर भी रोज सुबह पेट्रोल-डीजल के नए दाम चेक कर सकते हैं। Indian Oil (IOCL): मैसेज बॉक्स में RSP <सिटी कोड> लिखें और इसे 9224992249 पर भेजें। BPCL: मैसेज में RSP <सिटी कोड> लिखकर 9223112222 पर भेजें। HPCL: मैसेज में HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजें।