148 नशा तस्करों को किया काबू

Edited By Updated: 27 Dec, 2025 07:08 PM

148 drug traffickers were apprehended

148 नशा तस्करों को किया काबू


चंडीगढ़, 27 दिसंबर:(अर्चना सेठी) नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 301वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 391 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान प्रदेश भर में 103 एफआईआर दर्ज कर 148 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 301 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 42,029 हो गई है।

इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 5.5 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम भुक्की, 3,414 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 1.57 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

इस अभियान के दौरान 77 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 391 छापेमारियां कीं। दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 372 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

प्रदेश सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) लागू की गई है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने आज ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से में 32 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!