असम में 17 बांग्लादेशी घुसपैठिए रोके गए, मुख्यमंत्री बोले- कागज नहीं तो प्रवेश नहीं

Edited By Updated: 20 Aug, 2026 01:33 PM

17 bangladeshi infiltrators intercepted in assam chief minister says

असम सरकार ने देश की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। राज्य को अवैध घुसपैठ से मुक्त रखने के अपने अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है।

Bangladeshi infiltrator: असम सरकार ने देश की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। राज्य को अवैध घुसपैठ से मुक्त रखने के अपने अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है। असम पुलिस ने गुरूवार सुबह 17 कथित बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें राज्य में एंट्री करने से रोक दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के पास वैध दस्तावेज नहीं होंगे, उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें वापस भेज दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, "कागज नहीं, तो प्रवेश नहीं।" उन्होंने असम पुलिस की सतर्कता और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा और अवैध घुसपैठ पर नियंत्रण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग कानूनी प्रक्रिया और वैध दस्तावेजों के साथ भारत आना चाहते हैं, उनके लिए राज्य के दरवाजे खुले हैं, लेकिन अवैध तरीके से प्रवेश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सुरक्षा एजेंसी के साथ मिलकर कार्रवाई

असम सरकार का कहना है कि अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री पहले भी कई बार दोहरा चुके हैं कि उनकी सरकार "घुसपैठ मुक्त असम" के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!