Transfers : 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला, तीन जिलाधिकारी भी बदले

Edited By Updated: 24 Oct, 2026 01:12 AM

17 ias officers transferred three district magistrates also replaced

गुजरात सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 17 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इसके तहत मेहसाणा, आणंद और वाव-थराद जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, जनजातीय...

नेशनल डेस्क : गुजरात सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 17 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इसके तहत मेहसाणा, आणंद और वाव-थराद जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, जनजातीय विकास विभाग के सचिव आलोक कुमार पांडे को राहत आयुक्त और राजस्व विभाग के पदेन सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही गौरांग एच. मकवाणा को इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

मेहसाणा स्थित उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (यूजीवीसीएल) के प्रबंध निदेशक मकवाणा को अगले आदेश तक गांधीनगर स्थित 'इंडेक्स्ट-बी' के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी जीटी पंड्या का तबादला कर उन्हें गांधीनगर में सूचना निदेशक नियुक्त किया गया है। मेहसाणा के जिलाधिकारी एसके प्रजापति को गांधीनगर स्थित ग्रामीण विकास आयुक्तालय में अतिरिक्त ग्रामीण विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वीके जादव को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, गृह विभाग में कानून एवं व्यवस्था के अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हर्षित पृथ्वीराज गोसावी को मेहसाणा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, आणंद के जिलाधिकारी प्रवीण चौधरी का तबादला कर उन्हें गांधीनगर में विशेष परियोजना (धोलेरा एसआईआर और मंडल-बेचराजी एसआईआर) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कुलदीप आर्य को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इसमें कहा गया है, "कच्छ-भुज के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) उत्सव गौतम आणंद के जिलाधिकारी के रूप में चौधरी की जगह लेंगे।

बनासकांठा-पालनपुर के डीडीओ एमजे दवे को नवगठित वाव-थराद जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जिससे कल्पेश कुमार शर्मा को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।" अधिसूचना में कहा गया है कि कच्छ-भुज के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) उत्सव गौतम आणंद के नये कलेक्टर होंगे। वहीं, बनासकांठा-पालनपुर के डीडीओ एमजे दवे को नवगठित वाव-थराद जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कल्पेश कुमार शर्मा को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल लोक प्रशासन संस्थान (एसपीआईपीए) के उप महानिदेशक सीसी कोटक को अहमदाबाद स्थित राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (एसआईआरडी) का विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, तापी के डीडीओ राम निवास बुगालिया का तबादला कर उन्हें बनासकांठा-पालनपुर का डीडीओ नियुक्त किया गया है। वहीं, वलसाड के डीडीओ अतिराग चापलोट को कच्छ-भुज का डीडीओ बनाया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, छोटा उदयपुर के डीडीओ सचिन कुमार का तबादला कर उन्हें गृह विभाग में कानून एवं व्यवस्था का उप सचिव नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर गोसावी का स्थान लेंगे। वहीं, महिसागर में 'ट्राइबल एरिया सब प्लान' की परियोजना प्रशासक वंदना मीना का तबादला वलसाड के डीडीओ के पद पर किया गया है।

तापी जिले के सोंगढ में परियोजना प्रशासक के पद पर कार्यरत राजेश कुमार मौर्य को अमरेली का डीडीओ नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही केजे जडेजा को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। नवसारी जिले के वांसदा में परियोजना प्रशासक स्वप्निल महादेव सिसले तापी के डीडीओ का कार्यभार संभालेंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि छोटा उदयपुर में परियोजना प्रशासक के पद पर कार्यरत ओंकार राजेंद्र शिंदे को इसी जिले का डीडीओ नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, गुजरात गैस लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक बीएन पटेल का तबादला कर उन्हें गांधीनगर में गुजरात खेल प्राधिकरण का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!