चलती इलेक्ट्रिक बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; 17 यात्री थे सवार

Edited By Updated: 26 Oct, 2026 04:37 PM

fire breaks out in electric bus in pune 17 passengers escape safely

​​​​​​​सभी 17 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल सका है। आशंका जताई गई है कि बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में राज्य सड़क परिवहन निगम की एक इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बस में सोमवार को आग लग गई, हालांकि घटना में 17 यात्री बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सेवन लव्स चौक से स्वारगेट जा रही बस से धुआं और लपटें निकलती दिखाई दी, जिसके बाद चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी। घटनास्थल पर पहुंचे दमकलकर्मियों, स्थानीय निवासियों और पुलिसकर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया। 

सभी 17 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल सका है। आशंका जताई गई है कि बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!