Edited By Rohini Oberoi,Updated: 11 Sep, 2025 11:36 AM

लखनऊ में पुलिस ने दो अलग-अलग हत्याओं का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों ही मामलों में चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की वजह अवैध संबंध और प्रेम प्रसंग बने।
नेशनल डेस्क। लखनऊ में पुलिस ने दो अलग-अलग हत्याओं का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों ही मामलों में चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की वजह अवैध संबंध और प्रेम प्रसंग बने।
केस 1: रिटायर्ड एई की हत्या
मंडियाव थाना क्षेत्र में रिटायर्ड एई अरुण कुमार मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका के पति मनोज पांडे को गिरफ्तार किया है। मनोज पेशे से एक सिक्योरिटी गार्ड है।
पुलिस ने बताया कि मनोज को शक था कि उसकी पत्नी रामादेवी का अरुण मिश्रा के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर मंगलवार को मनोज और रामादेवी के बीच अरुण मिश्रा के घर पर विवाद हुआ। गुस्से में आकर मनोज ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अरुण मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुई दोनाली बंदूक भी बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी मनोज पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Shocking: दुनिया में आने वाला है महासंकट! नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां, 2025 के आखिरी 3 महीने...
केस 2: रिकवरी एजेंट की हत्या
लखनऊ में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक रिकवरी कंपनी के कर्मचारी कुनाल शुक्ला की हत्या के आरोप में उसी कंपनी के मालिक विवेक सिंह और एक अन्य कर्मचारी वसीम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि कुनाल शुक्ला का मालिक विवेक सिंह की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब विवेक को इस प्रेम प्रसंग का पता चला तो उसने वसीम के साथ मिलकर कुनाल की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार (साबड़) और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।