दिल्ली मेट्रो में भिड़ीं 2 महिलाएं, सीट को लेकर जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं...Video Viral

Edited By Seema Sharma,Updated: 18 Aug, 2022 04:39 PM

2 women clashed in delhi metro for seat

दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल दो महिलाएं मेट्रो में सीट को लेकर भिड़ गई।

नेशनल डेस्क: दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल दो महिलाएं मेट्रो में सीट को लेकर भिड़ गई। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला सीट पर बैठी हुई है और बगल वाली सीट पर उसने अपना बैग रखा हुआ है। तभी एक अन्य महिला मेट्रो में आती है और वह बैठने की बात कहती है।

 

इसी पर सीट पर पहले से बैठी हुई महिला और दूसरी महिला में नोकझोंक शुरू हो जाती है। इंस्‍टाग्राम पर इस वीडियो को pratibha.sharma_09 नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को डेढ़ करोड़ से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं और लाखों यूजर्स ने इसे लाइक किया है। pratibha.sharma_09 ने वीडियो के कैप्‍शन में लिखा-' इन मैडम जी को मेट्रो में बैग रखने के लिए भी सीट चाहिए।'  

 

वायरल वीडियो में क्या

वीडियो में दिख रहा है कि पीली-सफेद रंग की साड़ी पहने हुए एक महिला मेट्रो में बैठी हुई हैं, उसकी बगल वाली सीट पर बैग रखा हुआ है। उसी के साथ एक और महिला बैठी हुई है, उसने भी बैग रखकर सीट को रिजर्व किया हुआ है। तभी एक दूसरी महिला आती है और कहती है कि उसे भी बैठना है। इस पर पीली-सफेद साड़ी पहने हुई वाली महिला कहती है कि 'हमारे पास सीट नहीं है, सॉरी... आपको जहां सीट दिखती है वहां बैठ जाओ।'

 

तभी जो महिला खड़ी होती है वो सीट पर बैठने की कोशिश करती है तो साड़ी महिला लेडी कहती है कि मेरे ऊपर तो मत बैठो, कम से कम। इस पर दूसरी महिला कहती हैं-आप सीट रिजर्व नहीं कर सकतीं, इस पर तपाक से पीली-सफेद साड़ी वाली पहली महिला कहती हैं- क्‍यों नहीं कर सकती? गोदी में तो नहीं बैठा सकती इन्‍हें? दोनों की बहस होता देख एक और महिला ने भी पीली-सफेद साड़ी वाली महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन वह किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थीं।

 

इसी बीच दूसरी महिला CISF को बुलाने की बात कहती है। वहीं प्रतिभा ने कमेंट सेक्‍शन में दावा किया कि वीडियो में दूसरी महिला जो बर्गर खा रही हैं, वह भी पीली साड़ी पहने महिला के साथ थी। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि मेट्रो के अंदर खाना कैसे खा सकते हैं? पीली-सफेद साड़ी पहने महिला की भी जमकर आलोचना हो रही है। लोगों ने कहा कि चाहे महिला हो या पुरुष, किसी को भी  ऐसा करने का अधिकार नहीं है। लोगों ने सीट पर बैठी महिला के व्‍यवहार पर सवाल उठाए हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!