भारत में लॉन्च हुई 2024 BMW M340i, 74.90 लाख रुपए है कीमत

Edited By Updated: 17 Nov, 2024 02:45 PM

2024 bmw m340i launched in india

2024 BMW M340i भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी गई है। इस गाड़ी की कीमत 74.90 लाख रुपए रखी गई है। ग्राहक इसे ऑनलाइन या डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं और डिलीवरी जल्द ही शुरू की जाएंगी। यह गाड़ी Audi S5 और Mercedes-AMG C 43 को टक्कर देगी।

ऑटो डेस्क. 2024 BMW M340i भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी गई है। इस गाड़ी की कीमत 74.90 लाख रुपए रखी गई है। ग्राहक इसे ऑनलाइन या डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं और डिलीवरी जल्द ही शुरू की जाएंगी। यह गाड़ी Audi S5 और Mercedes-AMG C 43 को टक्कर देगी। 

PunjabKesari


इंजन

इस गाड़ी में 3-लीटर छह-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 374 PS की पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। 

PunjabKesari


फीचर्स

BMW M340i में फ्री-स्टैंडिंग कर्व्ड इंस्ट्रूमेंट पैनल शामिल है, जिसमें 14.9-इंच कर्व्ड टचस्क्रीन और 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एम्बिएंट लाइटिंग, थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 464 वॉट्स हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, 8 एयरबैग, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (CBC), 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!