204 सड़कें बंद, सैकड़ों ट्रांसफार्मर और जल योजनाएं प्रभावित... भारी बारिश ने मचाया कहर

Edited By Updated: 10 Jul, 2025 12:48 PM

204 roads closed hundreds of transformers and water schemes affected

हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर हो रही बारिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और 12 से 16 जुलाई तक भारी वर्षा की आशंका जताई है। वहीं, राज्य...

नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर हो रही बारिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और 12 से 16 जुलाई तक भारी वर्षा की आशंका जताई है।वहीं, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, गुरुवार सुबह तक प्रदेश में 204 सड़कें बंद हो चुकी हैं। सैकड़ों ट्रांसफार्मर और जल योजनाएं भी प्रभावित हैं।

कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सिरमौर के धौला कुआं में सबसे अधिक 168 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बिलासपुर में 120 मिमी, मनाली में 46 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 44 मिमी, नगरोटा सूरियां में 42 मिमी, पांवटा साहिब में 38 मिमी और सुजानपुर में 37 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

प्रशासन की स्थिति रिपोर्ट:-
- 204 सड़कें बंद, जिनमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल।

- 192 ट्रांसफार्मर ठप, 740 पेयजल योजनाएं प्रभावित।

- जिला प्रशासन ने निचले इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है।

मंडी और कांगड़ा में सबसे ज्यादा असर
- मंडी जिले में अब भी 138 सड़कें, 124 ट्रांसफार्मर और 137 जल योजनाएं बंद।

- कांगड़ा जिले में 14 सड़कें प्रभावित, 603 पेयजल योजनाएं बंद।

- धर्मशाला: 466 योजनाएं ठप

- देहरा: 73

- नूरपुर: 64

नदियों का बढ़ा जलस्तर, पुल पर बह रहा पानी
सिरमौर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित बताया जा रहा है। गिरी नदी उफान पर है और त्रिलोकपुर के खेरी पुल पर एक उपनदी का पानी पुल से ऊपर बहने लगा है, जिससे यातायात बाधित हो गया। गिरी जटोन डैम से बीती रात और आज सुबह पानी छोड़े जाने के कारण नदी-नालों का जलस्तर और बढ़ गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है।




 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!