पराली जलाते हुए किसान की जिंदा जलकर मौत, 90 प्रतिशत तक जल गया था शव

Edited By Updated: 14 Dec, 2025 10:43 PM

a farmer burned to death while burning crop residue

ओडिशा के पुरी जिले में रविवार को धान की पराली जलाते समय एक 60 वर्षीय किसान की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गजेंद्र स्वैन के रूप में हुई, जो पिपिली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुनामुहीन गांव का निवासी था।

नेशनल डेस्कः ओडिशा के पुरी जिले में रविवार को धान की पराली जलाते समय एक 60 वर्षीय किसान की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गजेंद्र स्वैन के रूप में हुई, जो पिपिली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुनामुहीन गांव का निवासी था। 

पिपिली पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक सौम्येंदु शेखर त्रिपाठी ने बताया कि उसका जला हुआ शव खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि आग पास के एक खेत में फैल गई, जहां से धान की कटाई अभी बाकी थी। 

त्रिपाठी ने बताया कि स्वैन (जो अकेला था) ने आग को काबू करने की कोशिश की, लेकिन वह खुद आग की चपेट में आ गया। अधिकारी ने कहा, “उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव लगभग 90 प्रतिशत जल गया था।” 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!