मणिपुर में हिंसा प्रभावित 3,483 किसानों को प्रथम चरण में मुआवजा मिलेगा : मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह

Edited By Pardeep,Updated: 11 Mar, 2024 11:06 PM

3 483 farmers affected by violence in manipur will get compensation

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य में हिंसा प्रभावित 3,483 किसानों का चयन ‘क्षतिपूर्ति फसल पैकेज के प्रथम चरण' के लिए किया गया है।

इम्फालः मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य में हिंसा प्रभावित 3,483 किसानों का चयन ‘क्षतिपूर्ति फसल पैकेज के प्रथम चरण' के लिए किया गया है। 

सिंह ने कार्यक्रम की शुरूआत करने के दौरान कहा, ‘‘उपायुक्तों द्वारा सत्यापन किये जाने के बाद कुल 3,483 (किसानों) का चयन किया गया है। अन्य 2,399 किसानों के साथ ‘आधार' सत्यापन और बैंक खातों सहित दस्तावेज से जुड़ी समस्याएं हैं और उनका फिर से सत्यापन किया जा रहा है।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने प्रभावित किसानों के लिए 38.60 करोड़ रुपए भी आवंटित किए हैं, जिनमें से 18.37 करोड़ रुपए प्रथम चरण के लिए जारी किये गए हैं।'' 

उन्होंने कहा कि चूराचांदपुर जिले में 1,137 प्रभावित किसान हैं जिसके बाद बिष्णुपुर (1,031), इम्फाल पूर्व (360) और कांगपोकपी (272) का स्थान है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!