तेज रफ्तार मिनी कूपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौ'त: 'पापा सब संभाल लेंगे' कहने वाला चालक गिरफ्तार

Edited By Updated: 12 Oct, 2026 01:35 AM

3 students killed as speeding mini cooper hits scooter

केरल के एर्नाकुलम जिले में कोच्चि एयरपोर्ट के पास नेदुमबासेरी में रविवार तड़के करीब 2 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार मिनी कूपर कार ने सड़क के बाईं ओर जा रही स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार तीन छात्रों की मौत...

कोच्चि/एर्नाकुलम: केरल के एर्नाकुलम जिले में कोच्चि एयरपोर्ट के पास नेदुमबासेरी में रविवार तड़के करीब 2 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार मिनी कूपर कार ने सड़क के बाईं ओर जा रही स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार तीन छात्रों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

चाय पीकर लौट रहे थे तीन छात्र, रास्ते में हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, तीनों छात्र पास की एक दुकान से चाय पीकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। मृतकों में दो युवतियां भी शामिल हैं, जिनकी पहचान वायनाड की देविका, पालक्काड की गोपिका और कर्नाटक के रहने वाले इजाज के रूप में हुई है। ये तीनों त्रिक्काकरा में कार्यरत थे। टक्कर के बाद स्थानीय निवासियों ने तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

"पापा सब संभाल लेंगे"- आरोपी चालक सुहैल गिरफ्तार
हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक सुहैल सजीव को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटना के बाद जब स्थानीय लोगों ने उसे घेरा, तो उसने कथित तौर पर कहा कि उसके पिता सब संभाल लेंगे। पुलिस ने बताया कि कार सुहैल के पिता के नाम पर पंजीकृत है और उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गैर-इरादतन हत्या (culpable homicide) और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

शराब के नशे में गाड़ी चलाने की आशंका, फोरेंसिक जांच जारी
एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) के. एस. सुदर्शन ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिलते हैं कि दुर्घटना के समय चालक नशे में हो सकता है। मेडिकल जांच के दौरान सुहैल ने दुर्घटना से पहले बीयर पीने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके रक्त व अन्य नमूने जांच के लिए भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा, कार के भीतर किसी नशीले पदार्थ की मौजूदगी की जांच के लिए वाहन का फोरेंसिक परीक्षण भी कराया जा रहा है।

अस्पताल परिसर में आरोपी पर हमला, एक युवक हिरासत में
इस बीच, जब पुलिस सुहैल को डॉक्टरी जांच के लिए अस्पताल ले गई, तो मृतकों के कुछ दोस्तों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने अस्पताल के बाहर सुहैल के सिर पर पीछे से वार किया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर बचाव किया और हमला करने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया।

सीसीटीवी फुटेज में हवा में उछलती दिखी स्कूटी सवार युवती
हादसे के सामने आए फुटेज में दिख रहा है कि स्कूटी सड़क के बिल्कुल बाईं ओर चल रही थी, तभी तेज रफ्तार मिनी कूपर ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के प्रभाव से पीछे बैठी एक युवती हवा में उछलकर दूर जा गिरी। एसपी सुदर्शन ने बताया कि एयरपोर्ट के पास ओवरस्पीडिंग से होने वाले हादसों को रोकने के लिए पुलिस गश्त और सुरक्षा उपायों को और सख्त किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!