कर्नाटक के नंदी हिल्स में मैराथन के दौरान 31 साल के पंजाबी युवक की मौत, कार्डियक अरेस्ट का शक

Edited By Updated: 11 Aug, 2026 12:23 AM

31 year old man from punjab dies during marathon at nandi hills karnataka

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर ज़िले में रविवार (9 अगस्त) को आयोजित 'नंदी हिल्स मॉनसून मैराथन' के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें 21 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा ले रहे 31 वर्षीय धावक की अचानक गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के रहने वाले अमनदीप...

नेशनल डेस्क : कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर ज़िले में रविवार (9 अगस्त) को आयोजित 'नंदी हिल्स मॉनसून मैराथन' के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें 21 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा ले रहे 31 वर्षीय धावक की अचानक गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के रहने वाले अमनदीप सिंह जगदे के तौर पर हुई है।

चढ़ाई के दौरान अचानक गिरे

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमनदीप सिंह बेंगलुरु के 'मान्यता टेक पार्क' की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वह रविवार को आयोजित 21 किलोमीटर की मैराथन में हिस्सा ले रहे थे। जब वह नंदीगिरिधाम में पहाड़ी रास्ते पर चढ़ाई के दौरान आधे रास्ते पर पहुंचे तो अचानक गिर पड़े।

अस्पताल में मौत

घटना के तुरंत बाद उन्हें पास के श्री मधुसूदन साई मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए इमरजेंसी इलाज किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान अमनदीप सिंह की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक शुरुआती तौर पर यह हार्ट अटैक का मामला लग रहा है।

सालाना स्पोर्ट्स इवेंट में शोक की लहर

नंदी हिल्स में आयोजित सालाना मॉनसून मैराथन में दो कैटेगरी थीं। 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 4,500 से ज़्यादा एथलीट आए थे। इस बड़े स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान हुई इस दुखद घटना से पूरे आयोजन में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!