हैदराबाद: भारी बारिश के दौरान हुआ खौफनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरा 70 साल का बुजुर्ग

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 09:36 AM

accident in hyderabad 70 year old man falls into open manhole

तेलंगाना में भारी बारिश के बीच दो अलग-अलग हादसों में दुखद घटनाएं सामने आई हैं। हैदराबाद के मियापुर में देर रात मूसलाधार बारिश के दौरान एक 70 वर्षीय बुजुर्ग सड़क किनारे बने खुले मैनहोल में गिरकर नाले में बह गए।

Open Manhole Elderly Man Swept Away : तेलंगाना में भारी बारिश के बीच दो अलग-अलग हादसों में दुखद घटनाएं सामने आई हैं। हैदराबाद के मियापुर में देर रात मूसलाधार बारिश के दौरान एक 70 वर्षीय बुजुर्ग सड़क किनारे बने खुले मैनहोल में गिरकर नाले में बह गए।

वहीं, दूसरी ओर निज़ामाबाद ज़िले में स्थित श्री राम सागर प्रोजेक्ट (SRSP) में पिकनिक या घूमने गए चार युवक गहरे पानी में डूब गए। दोनों ही घटनाओं के बाद पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें (DRF) तलाशी अभियान चला रही हैं। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुंचे और उन्हें खोजने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित की पहचान हाफिजपेट के प्रेम नगर निवासी बालैया के तौर पर हुई है। घटना के बारे में मियापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, कल रात हमें सूचना मिली कि हाफिजपेट के प्रेम नगर निवासी बालैया नाम का 70 साल का बुजुर्ग खुले मैनहोल में गिरने के बाद बह गया। बचाव दल मौके पर पहुंचे और उन्हें खोजने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय अधिकारी और आपदा प्रतिक्रिया दल लापता बुजुर्ग का पता लगाने के लिए ड्रेनेज लाइन में तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: बेटे ने घर में लगाई फांसी, गम में मां ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, हरदोई में पसरा मातम

इससे पहले 28 जुलाई को तेलंगाना के निज़ामाबाद ज़िले में श्री राम सागर प्रोजेक्ट (SRSP) में चार युवकों के डूबने के बाद तीन शव बरामद किए गए थे जबकि चौथे व्यक्ति का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। निज़ामाबाद पुलिस के अनुसार चारों युवक प्रोजेक्ट एरिया में गए थे और तभी वे डूब गए। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

 

पुलिस ने बताया कि तीन शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि चौथे युवक का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस के मुताबिक मृतकों में से तीन अरशापल्ली के रहने वाले थे जबकि चौथा युवक हैदराबाद का है। पुलिस ने बताया कि बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की आगे की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!