व्यापार समझौते की घोषणा को 36 घंटे बीत गए फिर भी ठोस विवरण उपलब्ध नहीं: कांग्रेस

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 12:51 PM

36 hours have passed since the trade agreement was announced yet no concrete

कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर सरकार से जुड़े लोग चीजों को अपने हिसाब से पेश करने के लिए सक्रिय हो गए हैं लेकिन अब तक इस समझौते का कोई ठोस विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर सरकार से जुड़े लोग चीजों को अपने हिसाब से पेश करने के लिए सक्रिय हो गए हैं लेकिन अब तक इस समझौते का कोई ठोस विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि यह स्पष्ट है कि कृषि वस्तुओं के आयात को उदार बनाने को लेकर रियायतें दी गई हैं।

रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया,'' अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के 36 घंटे बीत चुके हैं कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध पर की गई और यह तुरंत प्रभावी हो रहा है।'' उन्होंने कहा, '' 'स्पिन डॉक्टर' अपने काम में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक हमारे पास इस समझौते के कोई ठोस विवरण नहीं हैं, हालांकि यह स्पष्ट है कि भारत ने कृषि वस्तुओं के आयात को उदार बनाने को लेकर रियायतें दी हैं।''

उन्होंने कहा, "यहां तक कि कोई संयुक्त बयान भी जारी नहीं हुआ है। यह पूरी तरह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस घोषणा को आगे बढ़ाया। क्यों? इसके कम से कम तीन कारण हैं।" उन्होंने इन "कारणों" का उल्लेख नहीं किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हो गए हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि उन्हें खुशी है कि 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर अब 18 प्रतिशत का कम शुल्क लगेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा था कि दोनों देशों द्वारा 'शीघ्र' एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा, जिसमें समझौते का विवरण होगा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!