5G के जमाने में अंडमान - निकोबार द्वीप समूह में 3G

Edited By Updated: 26 Nov, 2019 08:49 PM

3g in andaman  nicobar islands in 5g era

दुनिया के कई देश जहां एक और 5 जी दूरसंचार क्रांति की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं भारत के सबसे दक्षिणी भूभाग इलाके का ग्रेट अंडमान निकोबार द्वीप समूह अभी भी 2जी नेटवर्क के साथ संघर्ष कर रहा है। वर्तमान में बीएसएनएल ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में दूरसंचार...

पोर्ट ब्लेयरः दुनिया के कई देश जहां एक और 5 जी दूरसंचार क्रांति की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं भारत के सबसे दक्षिणी भूभाग इलाके का ग्रेट अंडमान निकोबार द्वीप समूह अभी भी 2जी नेटवर्क के साथ संघर्ष कर रहा है। वर्तमान में बीएसएनएल ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने वाली एकमात्र कंपनी है। ग्रेट निकोबार में रहने वाले स्थानीय नागरिक इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं।
PunjabKesari
इसी बीच एयरटेल ने हाल ही में अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में 4 जी सेवाओं की शुरुआत की है। हाल ही में दक्षिण अंडमान जिला परिषद के उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह ग्रेवाल ने भारत संचार निगम लिमिटेड के मुख्य महा प्रबंधक से ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में 2जी सेवाओं का उन्नयन करके कम से कम 3जी सेवाओं तक करने की गुजारिश की है। इससे इंटरनेट स्पीड में सुधार आएगा और युवा एसएससी,यूपीएससी जैसी अन्य सरकारी परीक्षाओं के फॉर्म बिना किसी दिक्कत के भर सकेंगें।
PunjabKesari
इसी बीच पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए अच्छी बात यह है कि यहां उच्च गति की इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए चेन्नई से होकर समुद्र के अंदर 2300 किलोमीटर लंबे ऑप्टिकल सबमरीन केबल प्रणाली की शुरुआत दिसंबर से होगी। इसके लिए बीएसएनएल ने जापान की टेक्नॉलजी कंपनी एनईसी कॉरपोरेशन को डिजाइन,इंजीनियर,आपूर्ति,परीक्षण और कार्यान्वयन के लिए अनुबंधित किया है।

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!