तालाब में डूबकर 4 बच्चियों की मौत, यमुना एक्सप्रेसवे के पास हुआ दर्दनाक हादसा

Edited By Updated: 07 Jul, 2024 05:37 PM

4 girls died by drowning in a pond

उत्तर प्रदेश में आगरा के थाना खंदौली के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के पास रविवार सुबह एक तालाब में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश में आगरा के थाना खंदौली के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के पास रविवार सुबह एक तालाब में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। खंदौली थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश चौहान के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक महिला और आठ बच्चियां तालाब में डूबने लगीं, उनकी चीख पुकार सुनकर पुलिस ,होमगार्ड और लोग वहां एकत्र हो गए।

होमगार्ड मुकेश चौहान और वहां पहुंचे लोगों में से दो लोग तुरंत तालाब में कूद गए और एक महिला तथा चार बच्चों को तो सही सलामत बाहर निकाल निकाल लिया, लेकिन शेष चार बच्चियों की हालत बहुत नाजुक थी, जिनमें से एक ने तो वहीं दम तोड़ दिया जबकि बाकी तीन बच्चियों को तुरंत एस.एन.मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन वहां अन्य तीन बच्चियों की भी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस तालाब का निर्माण वर्षा जल संचयन के लिए यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा किया गया था। इस हादसे में जान गंवाने वाली चार बच्चियों की उम्र 11 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। चार-पांच दिन पूर्व ही कानपुर देहात की घुमंतू जाति के लोगों के एक परिवार ने तालाब के पास पड़ी खाली जमीन पर अपने डेरा लगाया था। बच्चियां इसी परिवार की थीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!