4 करोड़ की शराब पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

Edited By Updated: 19 Jun, 2026 08:52 PM

bulldozer runs over liquor worth 4 crore administration takes major decision

गुजरात के वडोदरा शहर में अधिकारियों द्वारा जब्त की गई चार करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध विदेशी शराब को पुलिस ने रोड रोलर और बुलडोजर का इस्तेमाल करके नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गुजरात में शराबबंदी है, जहां शराब बनाने,...

नेशनल डेस्क : गुजरात के वडोदरा शहर में अधिकारियों द्वारा जब्त की गई चार करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध विदेशी शराब को पुलिस ने रोड रोलर और बुलडोजर का इस्तेमाल करके नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गुजरात में शराबबंदी है, जहां शराब बनाने, बेचने, रखने और पीने पर रोक है।

पुलिस उपायुक्त जे.एम. चावड़ा ने कहा, "वडोदरा के कोयली इलाके में 313 अलग-अलग मामलों में जब्त की गई चार करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी शराब को नष्ट कर दिया गया।" पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को चार सहायक पुलिस आयुक्त, 14 पुलिस निरीक्षक, कलेक्ट्रेट के प्रतिनिधियों व आबकारी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में रोड रोलर और बुलडोजर का इस्तेमाल कर शराब को नष्ट कर दिया गया।

डीसीपी चावड़ा ने कहा कि यह कार्रवाई गुजरात की शराबबंदी नीति को सख्ती से लागू करने और राज्य में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए की जा रही कोशिशों का हिस्सा थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!