अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से 1 की मौत, कई घायल

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 12:22 AM

one killed several injured as bus overturns on ahmedabad dholera expressway

गुजरात के अहमदाबाद जिले में रविवार शाम अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस के पलट जाने से एक यात्री की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद जिले में रविवार शाम अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस के पलट जाने से एक यात्री की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश जाट ने बताया कि यह हादसा कोथ पुलिस थाना इलाके के करियाना गांव के पास शाम करीब 7.30 बजे हुआ, जब चालक कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा। उन्होंने बताया कि निजी बस में सवार यात्री अहमदाबाद में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भावनगर लौट रहे थे।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री थे। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन से चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कई अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को ढोलका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाओं ने दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!