3 प्रवासी मजदूरों की मौत, हाईटेंशन तारों का खंबा गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा

Edited By Updated: 13 Jun, 2026 09:14 PM

tragic accident due to falling of high tension wire pole

गुजरात के वडोदरा जिले में हाई-टेंशन पारेषण टावर के गिरने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और इतने ही लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना नौ जून को उस समय हुई, जब छह कर्मचारी सरकारी कंपनी 'पावर...

नेशनल डेस्क : गुजरात के वडोदरा जिले में हाई-टेंशन पारेषण टावर के गिरने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और इतने ही लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना नौ जून को उस समय हुई, जब छह कर्मचारी सरकारी कंपनी 'पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन' के एक टावर पर काम कर रहे थे।

डभोई पुलिस थाने के जांच अधिकारी ने कहा, "वडोदरा के डभोई तालुका में एक हाई-टेंशन पारेषण टावर के गिरने से पश्चिम बंगाल के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई।" उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का एक समूह किसी काम के लिए टावर पर चढ़ा था, तभी टावर का आधार अस्थिर हो गया और वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उस पर मौजूद अन्य लोग भी नीचे गिर गए।

पुलिस के अनुसार, सभी मजदूरों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य की इलाज के दौरान दो दिन बाद मौत हो गई। तीन अन्य मज़दूरों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान खानो कालूभाई मर्दी (30), राजन सुनीराम (30) और बबलू बास्की (37) के तौर पर हुई है, जो काम की तलाश में बंगाल से गुजरात आए थे।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!