42 नशा तस्कर काबू

Edited By Updated: 27 Jan, 2026 09:10 PM

42 drug smugglers arrested

42 नशा तस्कर काबू


चंडीगढ़, 27 जनवरी:(अर्चना सेठी) राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए शुरू किए गए अभियान “ युद्ध नशों विरुद्ध’ के 332वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 334 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 35 एफआईआर दर्ज कर 42 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 332 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 46,606 हो गई है।

इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.1 किलो हेरोइन और 25,400 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, उपायुक्तों और एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की गई है।

इस अभियान के दौरान 68 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी में 900 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 334 स्थानों पर छापेमारी की। दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 353 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी) — लागू की है। इसी रणनीति के तहत आज पंजाब पुलिस ने 16 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए राज़ी किया है।

विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए “गैंगस्टरों पर वार” नामक निर्णायक अभियान लगातार जारी है। इसके 8वें दिन राज्य भर में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई, कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!