ईरान में शक्ति-शोक का प्रदर्शन एक साथ: लारीजानी व सुलेमानी को दी भव्य अंतिम विदाई, दुनिया को सख्त संदेश ! (Video)

Edited By Updated: 18 Mar, 2026 06:21 PM

iran holds funerals for ali larijani basij chief gholamreza soleimani in tehran

ईरान की राजधानी तेहरान में Ali Larijani और Gholamreza Soleimani सहित कई सैन्य कर्मियों का अंतिम संस्कार किया गया। विदेश मंत्री ने कहा कि नेताओं की मौत के बावजूद ईरान की राजनीतिक व्यवस्था मजबूत है और युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया।

International Desk: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव के बीच ईरान में शोक और शक्ति दोनों का प्रदर्शन देखने को मिला। देश के शीर्ष नेताओं और सैन्य अधिकारियों की मौत के बाद  राजधानी Tehran में हजारों लोगों की मौजूदगी में भव्य अंतिम संस्कार किया गया। इसमें पूर्व शीर्ष सुरक्षा अधिकारी Ali Larijani और बसीज फोर्स के प्रमुख Gholamreza Soleimani को पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। ईरानी नौसेना के जहाज IRIS Dena के मारे गए नाविकों के ताबूत भी इस समारोह में शामिल किए गए, जिससे माहौल और अधिक भावुक हो गया। सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने झंडे और बैनर लेकर अपने नेताओं को अंतिम सलाम किया।  

 

⚡️🇮🇷 Thousands have gathered in Tehran's Enghelab Square for the funeral of Ali Larijani, Gholamreza Soleimani, sailors of the Dena ship, and others. pic.twitter.com/N7qcx0XxwR

— War Victor (@WarVictor_2630) March 18, 2026

 
 ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि   “ईरान की राजनीतिक और संस्थागत संरचना इतनी मजबूत है कि किसी एक व्यक्ति की मौत से कोई फर्क नहीं पड़ता।” उन्होंने साफ तौर पर United States और उसके सहयोगियों पर निशाना साधते हुए कहा, “यह युद्ध हमने नहीं शुरू किया, इसके लिए अमेरिका जिम्मेदार है और उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।” गौरतलब है कि यह सिर्फ अंतिम संस्कार नहीं, बल्कि एक सुनियोजित शक्ति प्रदर्शन था। ईरान ने यह दिखाने की कोशिश की कि उसकी राजनीतिक व्यवस्था व्यक्तियों पर नहीं, बल्कि संस्थाओं पर टिकी है। शीर्ष नेताओं की मौत के बाद भी शासन प्रणाली स्थिर है और जनता व सेना एकजुट हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!