ईरान से सिख समुदाय के 50 लोग सुरक्षित भारत लौटे, प्रधानमंत्री मोदी और जयवीर शेरगिल का जताया आभार

Edited By Updated: 01 Aug, 2026 06:20 PM

50 sikh community members return safely india from iran

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान में दशकों से रह रहे सिख समुदाय के करीब 50 सदस्य सुरक्षित भारत लौट आए हैं। भारत लौटे स. लाजपाल सिंह आनंद ने PM नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल का समय पर हस्तक्षेप और सुरक्षित वापसी...

जालंधर/ नई दिल्ली, 1 अगस्त (गुलशन) पश्चिम एशिया तनाव के बीच दशकों से ईरान में बसे सिख समुदाय के लगभग 50 सदस्य सुरक्षित भारत लौट आए हैं। भारत लौटे स. लाजपाल सिंह आनंद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेरगिल और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल का संकट के दौरान लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद के लिए आभार व्यक्त किया है। 

उल्लेखनीय है कि शेरगिल ने केंद्र सरकार से ईरान में फंसे सिख समुदाय की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था करने का आग्रह किया था। सरकार के तुरंत दखल के बाद, फंसे हुए सिखों में से ज़्यादातर लोग अब सुरक्षित भारत लौट आए हैं।
 स. लाजपाल सिंह आनंद, जोकि दूसरी/तीसरी पीढ़ी के ईरानी सिख हैं, ने कहा कि हम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने हमारी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। हम जयवीर शेरगिल का भी तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने सरकार के सामने हमारी चिंताओं को तुरंत उठाया। इन्हीं समय पर की गई कोशिशों की वजह से हम अपने परिवारों के साथ सुरक्षित वापस आ पाए हैं।

PunjabKesari
PM नरेंद्र मोदी और जयवीर शेरगिल का आभार व्यक्त करते ईरान से भारत लौटे स. लाजपाल सिंह आनंद

शेरगिल ने कहा कि मोदी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हर भारतीय के लिए, चाहे वह दुनिया में कहीं भी रहता हो, भारत मजबूती से उनके साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'आपकी सेवा में' सिर्फ़ एक नारा नहीं है—यह एक हकीकत है। मैं इस बात की खुशी है कि मेरे द्वारा यह मुद्दा उठाने के कुछ ही मिनटों के भीतर ही विदेश मंत्रालय ने तुरंत उचित कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अटूट प्रतिबद्धता बार-बार दिखाई दी है। चाहे वह अफ़गानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना हो, प्राकृतिक आपदाओं के समय पंजाबियों के साथ मजबूती से खड़े रहना हो, या अब ईरान से सिखों को सुरक्षित निकालना हो। शेरगिल ने कहा कि हर सिख को यह भरोसा है कि जब भी दुनिया में कहीं कोई संकट आएगा, तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक ढाल की तरह उनके पीछे खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा तेजी से की गई इस मानवीय कार्रवाई से एक बार फिर दुनिया भर में बसे हर नागरिक की सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दिखाती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!