51 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 18 Dec, 2025 06:41 PM

51 drug traffickers have been arrested

51 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार


चंडीगढ़, 18 दिसंबर (अर्चना सेठी) प्रदेश में नशों के खात्मे के लिए चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम ‘‘युद्ध नशों विरूद्ध’’ के लगातार 292वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 268 स्थानों पर छापेमारी की, जिससे प्रदेश भर में 51 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद 40 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही, 292 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 40,623 हो गई है।

छापेमारी के नतीजे के रूप में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.9 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 165 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8190 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।

जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का भी गठन किया है।

54 गजटेड अधिकारियों की निगरानी के तहत 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 268 छापे मारे हैं। पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान 253 संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की।

प्रदेश सरकार ने राज्य में नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति - इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रीवेंशन - लागू की है। पंजाब पुलिस ने ‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के रूप में आज 17 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!