अमरावती: सरकारी आश्रम स्कूल में दूषित भोजन खाने से 60-70 बच्चे हुए बीमार, उप-जिला अस्पताल में करवाए गए भर्ती

Edited By Updated: 26 Jul, 2026 08:46 AM

60 70 children fell ill after eating contaminated food in amravati

महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां पर एक सरकारी आदिवासी आश्रम स्कूल में 60 से 70 बच्चे जहरीला भोजन खाने से बीमार पड़ गए। इन सभी बच्चों को तुरंत धारणी के उप-जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। इस मामले...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां पर एक सरकारी आदिवासी आश्रम स्कूल में 60 से 70 बच्चे जहरीला भोजन खाने से बीमार पड़ गए। इन सभी बच्चों को तुरंत धारणी के उप-जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। इस मामले में राहत भरी बात यह है कि सभी छात्रों की हालत अब खतरे से बाहर है।

कैसे हुआ यह हादसा?

सामने आई जानकारी के अनुसार, बच्चों ने आश्रम शाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खाना खाया था। खाना खाने के कुछ ही देर बार बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की समस्या होने लगी। बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ने के कारण हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आ गई। बीमार बच्चों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में दाखिल करवाया गया

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हए प्रशासन ने तुरंत जांच के आदेश दिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!