69 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

Edited By Updated: 12 Jan, 2026 08:09 PM

69 drug traffickers arrested

69 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

चंडीगढ़, 12 जनवरी:(अर्चना सेठी) राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई मुहिम “ युद्ध नशों विरुद्ध’” के 317वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 272 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 49 एफआईआर दर्ज कर 69 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 317 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 44,191 हो गई है। इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.3 किलोग्राम हेरोइन, 385 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1.10 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एसएसपी को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। नशों के विरुद्ध इस जंग की निगरानी के लिए पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
इस अभियान के दौरान 58 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 272 स्थानों पर छापेमारी की। दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 271 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।


यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए त्रि-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ई डी पी) लागू की है। इसी रणनीति के तहत आज पंजाब पुलिस ने 18 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का उपचार लेने के लिए प्रेरित किया है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!