84 नशा तस्कर किए काबू

Edited By Updated: 26 Dec, 2025 07:29 PM

84 drug traffickers arrested

84 नशा तस्कर किए काबू


चंडीगढ़, 26 दिसंबर:(अर्चना सेठी) राज्य से नशों के खात्मे के लिए छेड़ी गई मुहिम ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ को लगातार 300वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 327 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पूरे राज्य में 63 एफआईआर दर्ज कर 84 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 300 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 41,881 हो गई है।

इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.8 किलोग्राम हेरोइन, 1 किलोग्राम अफीम, 518 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 8,890 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

इस अभियान के दौरान 64 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 900 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 327 छापे मारे। दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 360 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

राज्य सरकार द्वारा नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) लागू की गई है। इसी क्रम में पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिक्शन’ के तहत आज 27 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!