97 नशा तस्कर काबू

Edited By Updated: 23 Dec, 2025 08:03 PM

97 drug traffickers apprehended

97 नशा तस्कर काबू


चंडीगढ़, 23 दिसंबर (अर्चना सेठी) प्रदेश से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ के 297वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 321 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद पूरे प्रदेश में 74 एफआईआर दर्ज करके 97 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इससे 297 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 41,449 हो गई है।  

छापों के परिणामस्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 12.8 किलोग्राम हेरोइन, 3667 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 30,080 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।  
जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों तथा एस.एस.पीज़ को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी गठित की गई है।  

इस ऑपरेशन के दौरान 62 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्य भर में 321 स्थानों पर छापे मारे हैं। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 315 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है।  

बताने योग्य है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन तथा प्रिवेंशन (ईडीपी) - लागू की गई है तथा पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के रूप में आज 45 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!