सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में ‘सियासी मुलाकात’, मोदी ने पूछा- ‘प्रियंका कैसी हैं?’ खड़गे ने तुरंत कहा...

Edited By Updated: 12 Aug, 2026 03:34 PM

a  political meeting  at supriya sule s daughter s wedding modi asked

सुप्रिया सुले की बेटी की शादी का समारोह उस वक्त सियासी रंग में रंग गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आमने-सामने नजर आए। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रियंका गांधी से उनका हालचाल पूछा।...

दिल्ली: सुप्रिया सुले की बेटी की शादी का समारोह उस वक्त सियासी रंग में रंग गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आमने-सामने नजर आए। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रियंका गांधी से उनका हालचाल पूछा। दोनों के बीच हुई संक्षिप्त बातचीत के बाद खड़गे के एक मजेदार अंदाज वाले कमेंट ने माहौल को और दिलचस्प बना दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

दरअसल, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं जिसमें सत्ता और विपक्ष के लोग मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने ‘प्रियंका गांधी से पूछा कैसी हैं? तो उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं सर...  हालांकि प्रियंका वीडियो में दिखाई नहीं देती है। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं वैसा ही हूं." पीएम मोदी के इस जवाब पर पास खड़े कांग्रेस अध्यक्ष के चेहरे पर मुस्कान आ गई।खड़गे को पीएम मोदी से यह कहते हुए सुना गया, "भाई साहब, आप थोड़े बदल गए हैं।" इसके बाद पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा, "अच्छा" इसके बाद इन नेताओं के बीच कहकहे लगने लगे. हालांकि खड़गे ने अपनी बात समझाया नहीं। इसी दौरान पीएम मोदी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करते हुए दिखे. फिर पीएम मोदी आगे बढ़ गए। 

इस दौरान राहुल गांधी भी वहां मौजूद थे. दोनों नेताओं के बीच बातचीत सुनकर राहुल को भी मुस्कुराते देखा गया। दिल्ली में एक अनोखा राजनीतिक नज़ारासोशल मीडिया पर इस वीडियो सामने आने के बाद से ही यूज़र्स खड़गे की टिप्पणी का मतलब समझने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोगों का मानना  है कि खड़गे शायद पीएम मोदी के उस हालिया ट्रेंड की ओर इशारा कर रहे हैं, जिसमें वे दिल्ली में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद 'जेन ज़ी' तक पहुंचने के लिए सेल्फी-स्टाइल वाले इंस्टाग्राम वीडियो का इस्तेमाल कर रहे हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!