राजदूत ने जताई उम्मीद: मोदी-तारिक रहमान की मुलाकात से सुलझ सकती हैं भारत-बांग्लादेश की समस्याएं

Edited By Updated: 09 Aug, 2026 08:16 PM

ladesh pm s meeting with narendra modi could resolve bilateral problems

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तारिक रहमान की मुलाकात से कई द्विपक्षीय समस्याओं का समाधान हो सकता है। उन्होंने दोनों नेताओं को जनता से जुड़ा बताया और कहा कि स्थिति...

Dhaka: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान और उनके भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी की मुलाकात से दोनों देशों के बीच संबंधों में आई तल्खी को दूर करने में मदद मिल सकती है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि नयी दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किए गए रहमान कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इन अटकलों के बीच त्रिवेदी की यह टिप्पणी आई है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा पांच अगस्त को नयी दिल्ली से डिजिटल माध्यम से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किए जाने के बाद भारत और बांग्लादेश के संबंधों में तनाव बढ़ गया। हसीना ने कहा था कि वह लोकतंत्र बहाल करके देश को ''सही रास्ते'' पर लाने के लिए दिसंबर में स्वदेश लौटने के लिए दृढ़ हैं, भले ही उन्हें जेल या मृत्युदंड का सामना करने का खतरा क्यों न हो।

 

बांग्लादेश ने इस संवाददाता सम्मेलन पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा था कि इस कार्यक्रम से देश के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के प्रयासों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने सात अगस्त को स्पष्ट किया था कि हसीना से संबंधित इस संवाददाता सम्मेलन में उसकी कोई भूमिका नहीं थी और वह इस मंच पर बांग्लादेश सरकार के बारे में कही गई किसी भी बात का समर्थन नहीं करता। त्रिवेदी ने ढाका में एक वीजा आवेदन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कहा, ''जब दो नेता मिलते हैं तो कई समस्याओं का समाधान हो जाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस मुलाकात से समस्याओं का समाधान होगा।''

 

उन्होंने कहा, ''हम सभी बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का बहुत सम्मान करते हैं। वह जनता से जुड़े नेता हैं और हमारे प्रधानमंत्री भी जनता से जुड़े नेता हैं।'' त्रिवेदी ने कहा, ''मुझे पूरा विश्वास है। कुछ भी नकारात्मक नहीं है। स्थिति सकारात्मक बनी हुई है।'' सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता त्रिवेदी बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त होने वाले पहले राजनेता हैं। उन्हें केंद्रीय मंत्री का दर्जा प्राप्त है और वह 12 जून को बांग्लादेश पहुंचे थे। त्रिवेदी की सोमवार को रहमान से मुलाकात प्रस्तावित है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!