भीषण गर्मी के बीच बीयर और कोल्ड ड्रिंक के शौकीनों को बड़ा झटका! गहरा सकता है सप्लाई का संकट; जानें क्या है वजह

Edited By Updated: 22 Apr, 2026 09:33 PM

a big blow to beer and cold drink lovers amid the scorching heat

देश में गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही ठंडी बीयर और सॉफ्ट ड्रिंक्स की मांग तेजी से बढ़ गई है, लेकिन इस बीच पीने-पिलाने वालों के लिए एक ऐसी खबर आई है जो उनके पसीने छुड़ा सकती है।

नई दिल्ली/मुंबई: देश में गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही ठंडी बीयर और सॉफ्ट ड्रिंक्स की मांग तेजी से बढ़ गई है, लेकिन इस बीच पीने-पिलाने वालों के लिए एक ऐसी खबर आई है जो उनके पसीने छुड़ा सकती है। अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए बीयर या सॉफ्ट ड्रिंक का सहारा लेते हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि आने वाले दिनों में न केवल इनकी कमी हो सकती है, बल्कि कीमतों में भी भारी इजाफा देखने को मिल सकता है।

ग्लोबल टेंशन का ड्रिंक्स पर असर
दरअसल, यूएस और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर अब सीधे आपकी ड्रिंक्स की कैन और बोतलों पर पड़ने लगा है। युद्ध की वजह से एल्युमीनियम की ग्लोबल सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिसके चलते भारत में कैन वाली बीयर और डायट कोक की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। यह समस्या सबसे पहले मुंबई में देखी गई, जिसके बाद अब दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और पुणे जैसे बड़े शहरों में भी स्टॉक की किल्लत महसूस की जा रही है।

कच्चे माल की कमी और बढ़ती लागत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान युद्ध के कारण कैन बनाने के लिए जरूरी कच्चा माल समय पर नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा, शीशे की बोतलें बनाने में इस्तेमाल होने वाली LPG की कमी ने भी उत्पादन की रफ्तार रोक दी है।

हालात ये हैं कि अब कंपनियों को मजबूरी में UAE, श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व एशिया से एल्युमीनियम कैन आयात करने पड़ रहे हैं। ये आयातित कैन घरेलू मार्केट की तुलना में 25-30 प्रतिशत तक महंगे पड़ रहे हैं।

जेब पर पड़ेगा सीधा बोझ (कीमतों में संभावित बढ़ोतरी):

  • एल्युमीनियम कैन: 25-30% तक महंगे हुए।
  • कांच की बोतलें: करीब 20% की बढ़ोतरी।
  • पैकेजिंग मटेरियल: 20-25% तक की वृद्धि।

कुल मिलाकर, पैकेजिंग सामग्री और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण आने वाले समय में कैन और बोतल बंद ड्रिंक्स के दाम बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है। जानकारों की सलाह है कि अगर आप अपना स्टॉक सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी कर लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!