बड़ा हादसाः गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 1 जवान की मौत, दो घायल

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 10:59 PM

major accident army truck falls into deep ditch 1 soldier killed 2 injured

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 13 पर भारतीय सेना का एक ट्रक फिसलकर इस पहाड़ी सड़क के किनारे खाई में गिर गया, जिससे एक जवान की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ईटानगरः अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 13 पर भारतीय सेना का एक ट्रक फिसलकर इस पहाड़ी सड़क के किनारे खाई में गिर गया, जिससे एक जवान की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

यह वाहन 18 सिख लाइट इन्फैंट्री (एलआई) का था और दुर्घटना के समय उसमें सवार होकर तीन जवान अपनी यूनिट की ओर जा रहे थे। यह हादसा अपराह्न करीब दो बजे हुआ। अधिकारियों के अनुसार, ट्रक सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 30वीं बटालियन के मुख्यालय की चेन-लिंक बाड़ को तोड़ते हुए परिसर में घुस गया और बटालियन के शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) मैदान के पास जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-13 (एनएच-13) का यह हिस्सा अत्यंत दुर्गम और खड़ी पहाड़ी ढलान के किनारे से होकर गुजरता है। 

एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 30वीं बटालियन की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (आरआरटी) तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। रिपोर्ट में कहा गया, ''घायल जवानों में से एक को पहले एसएसबी की इकाई के चिकित्सा कक्ष (एमआई रूम) ले जाया गया, जहां इकाई के चिकित्सा अधिकारी ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे बोमडिला के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य दो जवानों को तत्काल दिरांग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।'' 

रिपोर्ट के अनुसार, दिरांग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने एक जवान को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। अन्य दो सैन्यकर्मियों का क्रमशः बोमडिला और दिरांग के स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज जारी है। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित सेना की इकाइयों को घटना की औपचारिक सूचना दे दी गई है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!