रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई ट्रेन सेवाओं को दिखाई हरी झंडी

Edited By Updated: 06 Jul, 2026 04:02 PM

a big gift for rail passengers minister ashwini vaishnav flagged off new train

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को यहां से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए नांदेड़-मुंबई और टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायी। इसके साथ ही उन्होंने टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा का विस्तार शाहजहांपुर तक किए जाने का भी उद्घाटन किया।

नेशनल डेस्क: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को यहां से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए नांदेड़-मुंबई और टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायी। इसके साथ ही उन्होंने टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा का विस्तार शाहजहांपुर तक किए जाने का भी उद्घाटन किया। वैष्णव ओडिशा के दौरे पर हैं, जहां वह भगवान जगन्नाथ की आगामी रथ यात्रा के मद्देनजर रेलवे की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ-साथ दिन में बाद में ओडिशा से शुरू होने वाली दो ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। 

उन्होंने नई रेल सेवाओं की शुरुआत यहां रेल सदन से की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि नई रेल सेवाओं से रेल संपर्क बेहतर होगा और यात्रियों, विशेषकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में रहने वाले सिख समुदाय को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, ''तराई क्षेत्र में रहने वाले हमारे सिख भाई-बहनों की ओर से लंबे समय से इस रेल सेवा की मांग की जा रही थी। आज नांदेड़ से वाशिम और हिंगोली होते हुए मुंबई के लिए भी रेल सेवा शुरू की गई है, जिससे विदर्भ और मराठवाड़ा के कई जिलों का मुंबई से संपर्क बेहतर होगा।

 पीलीभीत, आगरा और टनकपुर को जोड़ने वाली कुछ अन्य रेल सेवाएं भी शुरू की गई हैं।'' वैष्णव ने कहा कि रेलवे खटीमा और बनबसा स्टेशनों पर इस ट्रेन के ठहराव की मांग पर भी विचार करेगा। उन्होंने कहा, ''यदि यह संभव हुआ, तो इस ट्रेन का ठहराव खटीमा और बनबसा में भी निश्चित रूप से दिया जाएगा।'' रेल मंत्री ने यह भी घोषणा की कि टनकपुर-पीलीभीत रेल सेवा का विस्तार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर तक कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि पहले विशेष ट्रेन के रूप में संचालित होने वाली टनकपुर-आगरा रेल सेवा को अब नियमित कर दिया गया है। रेलवे की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए वैष्णव ने कहा कि इस अवधि में लगभग 37,000 किलोमीटर नई रेल पटरियां बिछाई गई हैं और रेलवे नेटवर्क का 99.6 प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा चुका है। 

उन्होंने कहा कि केरल में ओणम पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 100 विशेष ट्रेन चलाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पुरी में रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ओडिशा से राज्यसभा सदस्य वैष्णव ने कहा कि राज्य में 90,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की रेल परियोजनाओं पर काम जारी है, जिससे ओडिशा के रेलवे नेटवर्क में व्यापक बदलाव आएगा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!