नरसिम्हा राव ने भारत की आर्थिक विकास यात्रा को नई दिशा दी: हिमंत विश्व शर्मा

Edited By Updated: 28 Jun, 2026 11:15 AM

narasimha rao direction to india economic development journeyhimanta biswa sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत की विकास यात्रा को नयी दिशा दी।

नेशनल डेस्क : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत की विकास यात्रा को नयी दिशा दी।

शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। दूरदर्शी राजनेता के रूप में उनके साहसिक आर्थिक सुधारों ने भारत की आर्थिक विकास यात्रा को नई दिशा प्रदान की।''

उन्होंने कहा कि नरसिम्हा राव का नेतृत्व, दूरदृष्टि और राष्ट्र की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है। पी. वी. नरसिम्हा राव का जन्म 28 जून 1921 को हुआ था। वह 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!