महाराष्ट्र में भारी बारिश: भूस्खलन से मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर सेवाएं प्रभावति,... एक्सप्रेसवे पूरी तरह बंद

Edited By Updated: 06 Jul, 2026 02:03 PM

heavy rains in maharashtra landslides affect mumbai pune rail services mumbai

भारी बारिश के कारण कर्जत-लोनावला भोर घाट खंड में भूस्खलन होने के बाद मुंबई-पुणे मार्ग पर रेल सेवाएं सोमवार तड़के निलंबित कर दी गईं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि घाट खंड में...

नेशनल डेस्क: भारी बारिश के कारण कर्जत-लोनावला भोर घाट खंड में भूस्खलन होने के बाद मुंबई-पुणे मार्ग पर रेल सेवाएं सोमवार तड़के निलंबित कर दी गईं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि घाट खंड में ठाकुरवाडी के पास भूस्खलन हुआ।  पुलिस ने बताया कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और मुंबई-पुणे पुराना राजमार्ग भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद सोमवार को बंद कर दिया। मावल और ताम्हिणी घाट के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, जिससे पुणे और मुंबई को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग भी प्रभावित हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे को एक कंक्रीट का खंभा गिर जाने के बाद 'कनेक्टिंग लिंक' और 'मिसिंग लिंक' खंडों के बीच यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

PunjabKesari

भूस्खलन के कारण तीनों रेलवे लाइन प्रभावित 
उन्होंने बताया कि तड़के तीन बजकर पांच मिनट पर खंडाला और मंकी हिल के बीच मध्य लाइन पर एक और भूस्खलन की सूचना मिली। नीला ने कहा कि भूस्खलन के कारण तीनों रेलवे लाइन प्रभावित हुई हैं, जिसके कारण मध्य रेलवे को कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द, उनका मार्ग परिवर्तन और नियंत्रित करना पड़ा। 

PunjabKesari

कई ट्रेनों को विभाग ने किया रद्द 
नीला ने कहा, ''कर्जत और लोनावला के बीच दक्षिण पूर्व घाट खंड में लगातार भारी बारिश के कारण मुंबई मंडल की अप लाइन पर ठाकुरवाडी और मंकी हिल लूप केबिन के बीच भूस्खलन हुआ।'' इस व्यवधान के कारण सीएसएमटी-पुणे इंद्रायणी एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, डेक्कन एक्सप्रेस, डेक्कन क्वीन, प्रगति एक्सप्रेस और धुले एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।

PunjabKesari

लंबी दूरी की कई ट्रेनों के मार्ग में किया गया परिवर्तन
अधिकारियों ने बताया कि लंबी दूरी की कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया, आंशिक रूप से रद्द किया गया, बदले हुए स्टेशन से शुरू किया गया या उनके समय में बदलाव किया गया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि बहाली का काम किया जा रहा है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!