Edited By Pardeep,Updated: 22 Mar, 2026 12:19 AM

देशभर के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए इस बार अप्रैल महीना राहत भरी खबर लेकर आया है। महंगाई के बीच सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जिससे आम लोगों की बड़ी चिंता कम होने वाली है। अब हर महीने राशन लेने की झंझट से छुटकारा मिल सकता है।
नेशनल डेस्कः देशभर के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए इस बार अप्रैल महीना राहत भरी खबर लेकर आया है। महंगाई के दौर के बीच सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जिससे आम लोगों की बड़ी चिंता कम होने वाली है। अब हर महीने राशन लेने की झंझट से छुटकारा मिल सकता है।
एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन
नई व्यवस्था के तहत पात्र लाभार्थियों को अप्रैल, मई और जून 2026 का राशन एक ही बार में दिया जाएगा। यानी अब हर महीने राशन की दुकान पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे खासकर कामकाजी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और बार-बार लाइन में लगने से भी बचाव होगा।
कैसे और कहां मिलेगा राशन?
राशन लेने के लिए लाभार्थियों को अपने नजदीकी फेयर प्राइस शॉप (राशन दुकान) पर जाना होगा। सरकार द्वारा तय तारीख और समय के अनुसार ही वितरण किया जाएगा, इसलिए समय का ध्यान रखना जरूरी है। कई जगहों पर ई-पॉस मशीन और डिजिटल सिस्टम के जरिए पारदर्शी तरीके से राशन बांटा जा रहा है। लाभार्थियों को अपना राशन कार्ड या आधार से जुड़ी जानकारी साथ रखनी होगी, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
दूरदराज के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा
इस फैसले का सबसे बड़ा लाभ गांवों और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा। जहां हर महीने राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, अब वह परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। इसके अलावा बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी यह फैसला राहत भरा है, क्योंकि उन्हें बार-बार राशन लेने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
क्यों खास है यह फैसला?
यह कदम न सिर्फ समय और मेहनत बचाएगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि कोई भी लाभार्थी अपने हिस्से का राशन लेने से वंचित न रह जाए। ऐसे में सवाल यही है, क्या यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी?