1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा FASTag Annual Pass: कहां से खरीदे, कैसे करेगा काम... जानें हर डिटेल

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 02:25 PM

national highway fastag annual pass nhai toll rates

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो छुट्टियों या काम के सिलसिले में अक्सर नेशनल हाईवे पर अपनी गाड़ी दौड़ाते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। सरकार ने प्राइवेट गाड़ी मालिकों को मिलने वाले खास 'फास्टैग एनुअल पास' की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है।...

नेशनल डेस्क: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो छुट्टियों या काम के सिलसिले में अक्सर नेशनल हाईवे पर अपनी गाड़ी दौड़ाते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। सरकार ने प्राइवेट गाड़ी मालिकों को मिलने वाले खास 'फास्टैग एनुअल पास' की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है। अच्छी बात यह है कि अगर आप 31 मार्च तक अपना पास रिन्यू या नया खरीद लेते हैं, तो आप पुरानी कीमतों पर ही इसका फायदा उठा सकते हैं।

क्या है नया बदलाव और कितनी बढ़ेगी कीमत? सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के नियमों के मुताबिक, हर साल टोल दरों में होने वाले बदलाव के फॉर्मूले को ध्यान में रखते हुए इस पास की कीमत भी बढ़ाई जा रही है। वर्तमान में जो पास आपको 3000 रुपये में मिलता है, उसकी कीमत 1 अप्रैल से 3075 रुपये हो जाएगी। यानी सीधे तौर पर 75 रुपये (2.5 प्रतिशत) की मामूली बढ़ोतरी की गई है। इस बदलाव से देश के लगभग 52 लाख वाहन मालिक प्रभावित होंगे।

कैसे काम करता है यह पास और क्या हैं इसके फायदे? पिछले साल 15 अगस्त को शुरू किया गया यह एनुअल पास उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो बार-बार सफर करते हैं। एक बार पेमेंट करने के बाद यह पूरे एक साल या 200 ट्रिप (जो भी पहले पूरा हो) के लिए मान्य रहता है।

इस योजना के तहत दो मुख्य विकल्प मिलते हैं:

  • 3000 रुपये का वार्षिक पास: इसमें साल भर हाईवे का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।

  • 30,000 रुपये का लाइफटाइम पास: यह पास लेने के बाद आपको नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर कभी भी शुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जरूरी बातें जो आपको जाननी चाहिए यह खास पास केवल नेशनल हाईवे के लिए ही मान्य है। अगर आप राज्य सरकार के अधीन आने वाले रास्तों से गुजरते हैं, तो वहां आपके फास्टैग अकाउंट से सामान्य दर पर ही पैसे कटेंगे। साथ ही, यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस पास के लिए दिया गया पैसा 'नॉन-रिफंडेबल' है, यानी एक बार भुगतान करने के बाद पैसे वापस नहीं मिलेंगे, चाहे आप पास का उपयोग करें या नहीं।

कहां से और कैसे खरीदें? इस पास को आप घर बैठे 'राजमार्ग यात्रा ऐप' (Rajmarg Yatra App) या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। पेमेंट करने के महज दो घंटे के भीतर यह एक्टिवेट हो जाता है और आपके फोन पर इसका कन्फर्मेशन मैसेज भी आ जाता है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!