Edited By Radhika,Updated: 16 Mar, 2026 03:22 PM

अगर आप ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। Supreme Court से रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने कहा है कि अब ऑफलाइन टिकट बुक करवाने वालों को भी इंश्योरेंस मिलेगा। आइए डिटेल में जानते हैं इस मामले के बारे...
SC Railway Insurance Decision: अगर आप ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। Supreme Court से रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने कहा है कि अब ऑफलाइन टिकट बुक करवाने वालों को भी इंश्योरेंस मिलेगा। आइए डिटेल में जानते हैं इस मामले के बारे में
ऑफलाइन टिकट बुकिंग वालों के साथ न किया जाए अलग व्यवहार
प्रतिदिन कई भारतीय ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रा बीमा की सुविधा दी थी। इसका फायदा ऑनलाइन टिकट बुक करवाने वालों को मिलता था। कुछ समय पहले यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने इस पर फैसला सुनाते हुए कहा कि अब इसका फायदा ऑफलाइन टिकट बुक करवाने वालों को भी होगा। ऑफलाइन टिकट बुक करवाने वालों के साथ अलग सा व्यवहार नहीं किया जा सकता।
कोर्ट ने साफ किया अपना रुख
कोर्ट ने अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि प्रत्येक यात्री को इस सुविधा का लाभ मिलना चाहिए, चाहे उन्होंने टिकट ऑनलाइन बुक करवाया हो या फिर ऑफलाइन। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने कहा कि किसी भी आधार पर यात्रियों के साथ भेदभाव करना ठीक नहीं है। सभी यात्रियों को इस सुविधा का फायदा मिलना चाहिए। कोई भी इस लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
अदालत की बड़ी बातें
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान रेलवे से कहा कि सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि आज के दौर में ऐसी तकनीक मौजूद है जिससे रेलवे काउंटर पर टिकट लेने वाले यात्रियों की पहचान आसानी से दर्ज की जा सकती है। रेलवे ने दलील दी थी कि काउंटर टिकटों पर बीमा देने से इसके दुरुपयोग की संभावना बढ़ सकती है। इस पर कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि किसी सुविधा के दुरुपयोग का डर समाधान खोजने की राह में रोड़ा नहीं होना चाहिए। पीठ के अनुसार, दुरुपयोग की आशंका के चलते यात्रियों के एक बड़े वर्ग (जो काउंटर से टिकट लेते हैं) को बीमा जैसी जरूरी सुविधा से वंचित रखना गलत है।
49 पैसे वाला रुल
फिलहाल जो लोग IRCTC वेबसाइट के जरिए टिकट बुकिंग करते हैं वे लोग मात्र 49 पैसे से 1 रुपये तक का एक्सट्रा चार्ज देकर यह सुविधा ले सकते हैं।