श्रीराम मंदिर के सेवादार ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, हीरे-जड़ित सोने की चेन श्रद्धालु को लौटाई

Edited By Updated: 10 Aug, 2026 08:17 PM

a caretaker at the shri ram temple set an example of honesty

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने पहुंची एक महिला श्रद्धालु की करीब 20 लाख रुपये कीमत की हीरे-जड़ित सोने की चेन सड़क पर गिर गई। सेवादार ध्रुवेश मिश्रा ने चेन श्रद्धालु को वापस सौंप दी।

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने पहुंची एक महिला श्रद्धालु की करीब 20 लाख रुपये कीमत की हीरे-जड़ित सोने की चेन सड़क पर गिर गई। चेन मिलने के बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के सेवादार ध्रुवेश मिश्रा ने उसे अपने पास रखने के बजाय उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने का प्रयास किया और आखिरकार चेन श्रद्धालु को वापस सौंप दी। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब अयोध्या में चोरी की घटनाओं को लेकर भी चर्चा बनी हुई है। ऐसे में ध्रुवेश मिश्रा की ईमानदारी और संवेदनशीलता की मिसाल सामने आई है।

7 अगस्त को रास्ते में मिली थी चेन

जानकारी के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को शाम करीब 3 बजे ध्रुवेश मिश्रा को अमावा मंदिर के समीप हनुमानगढ़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक चेन पड़ी मिली। चेन कीमती होने का पता चलने के बाद उन्होंने उसे अपने पास रखने के बजाय उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी। ध्रुवेश मिश्रा श्रीराम मंदिर में सेवादार के रूप में सेवा देते हैं। उन्होंने चेन के मालिक का पता लगाने के लिए पीएफसी कार्यालय जाकर वहां से उद्घोषणा भी कराई, ताकि जिस श्रद्धालु की चेन गुम हुई है, वह इसकी जानकारी पाकर संपर्क कर सके।

मुजफ्फरनगर की निर्मला देवी की थी चेन

उद्घोषणा के बाद मुजफ्फरनगर निवासी निर्मला देवी चेन के संबंध में जानकारी लेने पहुंचीं। निर्मला देवी गंगाराम पुरा, मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में आवश्यक पूछताछ की गई। संतुष्टि होने के बाद कीमती चेन निर्मला देवी को वापस सौंप दी गई।

पति की निशानी थी

चेन वापस मिलने के बाद निर्मला देवी ने बताया कि उनके पति अब इस दुनिया में नहीं हैं। यह चेन उनके पति की दी हुई निशानी थी। यही वजह है कि उनके लिए इस चेन का महत्व उसकी आर्थिक कीमत से कहीं अधिक था। चेन वापस मिलने पर महिला श्रद्धालु के लिए यह सिर्फ लाखों रुपये की संपत्ति वापस मिलने की खुशी नहीं थी, बल्कि अपने दिवंगत पति की एक महत्वपूर्ण निशानी दोबारा हासिल करने का भावनात्मक पल भी था।

ईमानदारी ने जीता श्रद्धालु का भरोसा

करीब 20 लाख रुपये कीमती चेन मिलने के बावजूद उसे अपने पास रखने के बजाय उसके मालिक को तलाशकर लौटाना ध्रुवेश मिश्रा की ईमानदारी को दर्शाता है। उन्होंने चेन के वास्तविक मालिक तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास किया और पुलिस की मौजूदगी में उसे महिला श्रद्धालु को सौंप दिया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!