Tomorrow weather : 19 राज्यों में बारिश-आंधी का डबल अटैक, 75Km की स्पीड से तेज हवाएं... जानें IMD का ताजा अपडेट

Edited By Updated: 31 Mar, 2026 07:44 PM

a double attack of rain and storms across 19 states

देशभर में बेमौसम बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 1 अप्रैल 2026 को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक देश के 19 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली का खतरा बना हुआ है। कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60...

नेशनल डेस्क : देशभर में बेमौसम बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 1 अप्रैल 2026 को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक देश के 19 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली का खतरा बना हुआ है। कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

पूर्वी भारत में ज्यादा असर, किसानों को चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार पूर्वी भारत में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश के साथ आंधी और वज्रपात की संभावना जताई गई है। किसानों को खास तौर पर सावधानी बरतने और खुले में न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

उत्तर भारत में तूफान और तेज हवाओं का खतरा

दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 1 अप्रैल को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 3 और 4 अप्रैल को भारी बारिश और तेज तूफान की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के बीच बारिश, गरज-चमक और 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

जिलावार अलर्ट: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, कानपुर और लखनऊ समेत कई जिलों में 1 से 3 अप्रैल तक भारी बारिश की चेतावनी है। बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय सहित कई जिलों में 1 और 6 अप्रैल को तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, हिसार और यमुनानगर, जबकि पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर में 1 से 2 अप्रैल के बीच तेज बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है।

मध्य और पश्चिम भारत में भी बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1 से 2 अप्रैल के बीच बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र में 2 से 4 अप्रैल के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

दक्षिण भारत में भी बारिश और ओलावृष्टि के आसार

तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और रायलसीमा क्षेत्रों में 1 से 4 अप्रैल के बीच बारिश, गरज और तेज हवाओं का अनुमान है। तेलंगाना में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

सावधानी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है भारी

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहने, बिजली गिरने के समय खुले स्थानों से दूर रहने और यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर जांचने की सलाह दी है। खासकर पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों में सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि तेज हवाएं और बारिश जानलेवा साबित हो सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!