IMD Weather Alert: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज! 19.4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, आज हल्की बारिश की संभावना

Edited By Updated: 31 Mar, 2026 11:26 AM

imd alert weather turns pleasant in delhi light rain likely

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सोमवार से ही छिटपुट बारिश हो रही है।

सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे के दौरान सफदरजंग में 0.5 मिमी, पालम में 0.2 मिमी, लोधी रोड में 0.7 मिमी, रिज में 0.2 मिमी और आयानगर में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्रों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 18, रिज में 18.4 और आयानगर में 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पालम का तापमान सभी केंद्रों में सबसे अधिक और सामान्य से लगभग 1.9 डिग्री अधिक था, जबकि रिज स्टेशन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 189 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच का एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'अत्यंत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!