Heavy Rain Alert: कल से फिर बदलेगा मौसम! आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 08:20 PM

heavy rain alert rain will be accompanied by thunderstorms imd issues alert

देश में 2026 का प्री-मानसून सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 से 21 मार्च तक कई राज्यों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम, पूर्व, मध्य, दक्षिण और उत्तर-पूर्व भारत के विभिन्न हिस्सों...

नेशनल डेस्कः देश में 2026 का प्री-मानसून सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल से 21 मार्च तक कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम, पूर्व, मध्य, दक्षिण और उत्तर-पूर्व भारत में मौसम के बदलाव के कारण नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18, 19, 20 और 21 मार्च को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के चलते अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि इस दौरान कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम सख्त

उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मानसून की गतिविधि बढ़ गई है। IMD ने राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 18 से 21 मार्च तक कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया है।

पूर्व और मध्य भारत में भी सक्रियता

पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम सक्रिय है। मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के जिलों में 18-21 मार्च तक तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने, ओले पड़ने और 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी भी दी गई है।

पश्चिम भारत में तूफानी बादल

पश्चिम भारत के मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी प्री-मानसून सक्रिय होगा। IMD ने 18-21 मार्च तक इस क्षेत्र में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग ने व्यक्त की है।

दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला

दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम और कराईकल में भी 18 से 21 मार्च तक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही तेज हवाओं का खतरा भी है।

उत्तरी-पूर्व भारत में मौसम

उत्तरी-पूर्वी राज्यों मेघालय, मणिपुर, असम, मिज़ोरम, त्रिपुरा और नागालैंड में 18-21 मार्च तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!