दादा की शोकसभा में उबलती दाल के भगोने में गिरा 5 साल का मासूम, हुई दर्दनाक मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 05:59 PM

a five year old child died after falling into a pot of boiling lentils

पुलिस के अनुसार, बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए।

जयपुर: राजस्थान के बीकानेर जिले में दादा की शोकसभा में आए रिश्तेदारों के लिए बन रही गर्म दाल के भगोने में गिरने से पांच वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के उदरासर गांव में हुई तथा मृत बालक की पहचान संकेत के रूप में हुई है। 

सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि संकेत के दादा कानाराम मेघवाल का 26 जुलाई को निधन हुआ था और उनके निधन के आठवें दिन दो अगस्त को शोकसभा में आए लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था। संकेत वहीं खेल रहा था। राजकुमार ने बताया कि खेलते समय संकेत पीछे की ओर दौड़ रहा था और इसी दौरान वह बिना ढके उबलती दाल के बड़े बर्तन में गिर गया। 

पुलिस के अनुसार, बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए। करीब 90 प्रतिशत तक झुलस जाने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर के प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बच्चे के पिता मजदूरी करते हैं। संकेत तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसका सात वर्षीय बड़ा भाई और तीन वर्षीय छोटी बहन है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!