तेरा इंतजार है आ जा... REEL बनाते समय खाई में गिरी लड़की, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Edited By Updated: 16 Sep, 2024 03:26 PM

a girl fell into a ditch while making a reel

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की पहाड़ों के बीच खाई के पास रील बना रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने गाने के स्टार्ट का कॉल लिया और "बेपनाह प्यार है, तेरा इंतजार है आ जा" गाना शुरू कर दिया। गाने के दौरान...

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की पहाड़ों के बीच खाई के पास रील बना रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने गाने के स्टार्ट का कॉल लिया और "बेपनाह प्यार है, तेरा इंतजार है आ जा" गाना शुरू कर दिया। गाने के दौरान वह खुशी-खुशी नाचने लगी, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने से वह खाई में गिर गई। यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के चंबा का बताया जा रहा है।

नेटिजंस इस घटना को देखकर हैरान और परेशान हैं। कई लोगों ने कमेंट किया है कि लाइक्स और फॉलो के लिए इतनी जानलेवा हरकतें करना कितनी सही है। कुछ यूजर्स ने टिप्पणी की है कि लाइक्स के लिए जान की परवाह नहीं करना अजीब है। एक यूजर ने लिखा कि रील बनाते-बनाते 'रेणुका शहाने' हो जाना इसे कहते हैं। वीडियो के चलते पहाड़ों में हादसे होने की घटना भी आम हो गई है।
 

ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहां लोग रील बनाने के चक्कर में अपनी जान गंवा चुके हैं। 11 सितंबर को यूपी के सीतापुर में एक परिवार के तीन लोग रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में पति-पत्नी और उनका दो साल का बेटा मारे गए। इससे पहले हरिद्वार में एक लड़की गंगा घाट पर रील बनाते समय नदी में गिर गई, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। इसी तरह जुलाई में वाराणसी में तीन लड़के बाइक से स्टंट करते हुए एक बस से टकरा गए और जान गंवा बैठे। लोगों ने इस पर चिंता जताई है कि क्या सोशल मीडिया के ट्रेंड्स की खातिर जान जोखिम में डालना सही है।

 



 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!