प्रेम कहानी का खौफनाक अंत… झाड़ियों में मिला पत्नी का खून से सना शव, पति निकला कातिल

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 11:40 PM

a love story s horrific end  blood stained body found in bushes

राजस्थान के भिवाड़ी के गोधान पहाड़ी इलाके में मिली एक महिला की लहूलुहान लाश ने सनसनी फैला दी थी, लेकिन पुलिस ने महज 48 घंटे में इस अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।

नेशनल डेस्कः राजस्थान के भिवाड़ी के गोधान पहाड़ी इलाके में मिली एक महिला की लहूलुहान लाश ने सनसनी फैला दी थी, लेकिन पुलिस ने महज 48 घंटे में इस अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।

झाड़ियों में मिला खून से सना शव

21 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि पहाड़ी इलाके में एक महिला का शव पड़ा है।

  • मौके पर पुलिस, एफएसएल और साइबर टीम पहुंची
  • साक्ष्य जुटाकर शव को मोर्चरी भेजा गया

तकनीकी जांच से खुली पहचान

सीसीटीवी और तकनीकी जांच के जरिए मृतका की पहचान गुलव्सा (32) के रूप में हुई, जो मूल रूप से सागर की रहने वाली थी। जांच के दौरान पुलिस को शक उसके पति नदीम पर हुआ, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 5 साल पहले प्रेम विवाह किया था और पत्नी से लगातार विवाद चल रहा था।

ईद के दिन रची गई साजिश

आरोपी ने बताया कि ईद के दिन हुए झगड़े के बाद उसने पत्नी को सुनसान पहाड़ी पर ले जाकर पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी।

48 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के चलते यह केस जल्दी सुलझ गया। इस ऑपरेशन में थाना टीम की अहम भूमिका रही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!