मॉडल को हीरोइन बनाने दिल्ली से मुंबई ले गया मुस्लिम युवक, 10 साल तक बनाया हवस का शिकार, 60 लाख ठगे

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 05:36 AM

a muslim youth took a from delhi to mumbai to make her a heroine

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की एक हिंदू मॉडल ने क्षेत्र के ही एक मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले 10 वर्षों तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की एक हिंदू मॉडल ने क्षेत्र के ही एक मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले 10 वर्षों तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने युवक और उसके परिवार के खिलाफ 'लव जिहाद' की साजिश, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और लाखों रुपये की ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

एक्टर बनाने का सपना दिखाकर किया करीब
आजाद नगर निवासी पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2015 में वह मॉडलिंग के लिए दिल्ली और फिर मुंबई गई थी। वहां उसकी मुलाकात सरधना निवासी वासिल से हुई, जो खुद भी मॉडलिंग के क्षेत्र में काम करता था। आरोप है कि वासिल ने उसे बड़ा एक्टर बनाने के सपने दिखाए और शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। वर्ष 2016 से दोनों मुंबई में साथ रहने लगे।

60 लाख की ठगी और तीन बार गर्भपात
पीड़िता का आरोप है कि उसने अपनी मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा वासिल और उसके परिवार की जरूरतों पर खर्च किया। इस दौरान उससे करीब 50 से 60 लाख रुपये ठग लिए गए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसे तीन बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया। जब उसने 2017 में गर्भवती होने पर शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने समाज में बदनामी का हवाला देकर उसे टाल दिया।

शादीशुदा निकला आरोपी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
धोखे की परतें तब खुलीं जब 21 मई 2026 को पीड़िता आरोपी के घर पहुंची। वहां उसे पता चला कि वासिल की शादी पहले ही मेहविश नामक युवती से हो चुकी है। विरोध करने पर आरोपी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। पीड़िता का दावा है कि उससे कहा गया कि वह हिंदू है, इसलिए उससे शादी नहीं की जा सकती; अगर वह इस्लाम अपना लेती है, तभी शादी संभव होगी।

पुलिस की कार्रवाई जारी
इस मामले में मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि सरधना पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई है। पीड़िता के बयान और आरोपों के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है कि क्या यह वास्तव में धर्म परिवर्तन के लिए रची गई कोई सोची-समझी साजिश थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!