शबरीमला विवाद में नया मोड़, पुलिस केस के बाद सनी कपिक्कड़ ने जताया खेद, मांगी माफी

Edited By Updated: 28 Aug, 2026 05:41 PM

a new twist in the sabarimala controversy sunny kapikkad expresses regret and a

केरल पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद दलित कार्यकर्ता सनी एम. कपिक्कड़ ने शुक्रवार को शबरिमला के भगवान अयप्पा और देवी मलिकप्पुरथम्मा के बारे में अपनी कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए माफी मांगी। हाल ही में एक शिक्षण संस्थान में हुए कार्यक्रम...

कोच्चि: केरल पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद दलित कार्यकर्ता सनी एम. कपिक्कड़ ने शुक्रवार को शबरिमला के भगवान अयप्पा और देवी मलिकप्पुरथम्मा के बारे में अपनी कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए माफी मांगी। हाल ही में एक शिक्षण संस्थान में हुए कार्यक्रम के दौरान कपिक्कड़ ने कथित तौर पर भगवान अयप्पा और देवी मलिकप्पुरथम्मा के बारे में लैंगिक रूप से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं, शबरिमला से जुड़े स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ता राहुल ईश्वर ने बृहस्पतिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कपिक्कड़ के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। 

देवी मलिकप्पुरथम्मा के खिलाफ की थी टिप्पणी
भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि वे कथित टिप्पणियों और उनके संदर्भ वाले पूरे वीडियो की जांच कराएं और कानूनी कार्रवाई शुरू करें। केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने शुक्रवार को कहा कि शबरिमला के भगवान अयप्पा और देवी मलिकप्पुरथम्मा के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दलित कार्यकर्ता सनी एम. कपिक्कड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कपिक्कड़ के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने संबंधी सवाल पर चेन्निथला ने संवाददाताओं से कहा, ''मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है।

आरोपी ने मांगी माफी 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं, शबरिमला से जुड़े स्वयंसेवी संगठनों और कार्यकर्ता राहुल ईश्वर ने बृहस्पतिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कर कपिक्कड़ के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। कप्पिकड़ ने आज दोपहर में एक टीवी चैनल को बताया कि उनकी आलोचना संघ परिवार की ताकतों के खिलाफ थी, जिसके बारे में उनका दावा है कि वे मंदिरों और आस्था को केंद्र में रखकर बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार कर रहे हैं और हिंदू राष्ट्र बनाने के मकसद से एक नई राजनीति शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।

भगवान अयप्पा को लेकर की थी विवादित टिप्पणी 
उन्होंने कहा, ''उनकी बातें सुनकर ऐसा लगता है कि भगवान अयप्पा का ब्रह्मचर्य इतना कमजोर है कि महिलाओं को देखते ही वह टूट जाएगा। मैंने अपने बयान में यही बात कही थी।'' उन्होंने माना कि अपने बयान में कुछ शब्दों का इस्तेमाल करने में उनसे गलती हुई। उन्होंने कहा, ''उस बयान में मैंने 'दुष्कर्म' शब्द का इस्तेमाल किया। वह एक गलती थी, और मेरा मानना ​​है कि उस शब्द का इस्तेमाल करने की कोई जरूरत नहीं थी। 

केरल के लोगों से आरोपी ने मांगी माफी 
 इसके अलावा, मैं केरल के लोगों के प्रति दिल से खेद व्यक्त करता हूं। ऐसे मामलों में मैं बस सावधानी बरत सकता हूं।'' उन्होंने कहा कि शबरिमला मंदिर के प्रबंधन को लेकर उनकी अन्य आलोचना अभी भी प्रासंगिक है। उन्होंने सोने के गायब होने के मामले का जिक्र किया जिसमें मंदिर के अधिकारियों और त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड के अधिकारियों पर आरोप हैं। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!