दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को कुचला, एक की मौके पर मौत

Edited By Updated: 25 Jan, 2025 10:56 PM

a speeding car crushed 3 people sleeping on the sidewalk one died on the spot

हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

नेशनल डेस्कः हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात 1:15 बजे तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की तत्काल मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि घायल हुए दोनों लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। तीनों व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर थे और फुटपाथ पर सो रहे थे। शनिवार शाम तक की जांच के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि कार में दो व्यक्ति सवार थे। फिल्म उद्योग में काम करने वाले ये दोनों व्यक्ति अपने एक दोस्त को पब से लेने के लिए जुबली हिल्स जा रहे थे। 

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद फिल्म उद्योग से जुड़े दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन उन्हें तथा कार मालिक को पकड़ लिया गया। कार का मालिक दुर्घटना के समय उसमें मौजूद नहीं था। पुलिस ने बताया कि यह पता लगाने की प्रक्रिया चल रही है कि चालक शराब के नशे में था या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!