बाइक को टक्कर मारकर दूर तक घसीटता रहा कार चालक, 73 वर्षीय ड्राइवर गिरफ्तार

Edited By Updated: 18 Sep, 2026 12:25 PM

car driver hit bike and dragged it for a long distance

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में अफ्रीका एवेन्यू रोड पर एक कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी जिससे एक शख्स घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कार चालक 73 वर्ष आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान वसंत...

नई दिल्लीः दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में अफ्रीका एवेन्यू रोड पर एक कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी जिससे एक शख्स घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कार चालक 73 वर्ष आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान वसंत कुंज निवासी वेणु गोपाल के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि कार ने बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे भीकाजी कामा प्लेस से आरके पुरम मेट्रो स्टेशन की ओर जाते समय एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उस समय मुनीरका गांव निवासी तनिष्क टोकस (21) सड़क किनारे खड़ी अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर के प्रभाव से टोकस मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया और कार बाइक को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गई।

पुलिस ने कहा कि टोकस खुद बाइक के साथ नहीं घसीटा गया था। पुलिस ने बताया कि उसकी मेडिकल जांच कराई गई और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस को आरके पुरम थाने में रात करीब 10:22 बजे दुर्घटना के संबंध में सूचना मिली, जिसके बाद पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने आरके पुरम थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया और आरोपी वेणु गोपाल को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। मामले में आगे की जांच जारी है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!