संगरूर उपचुनाव में घटा AAP का 'मान', भाजपा ने साधा केजरीवाल पर निशाना...बोले-पंजाबियों को हल्के में मत लो

Edited By Updated: 26 Jun, 2022 03:01 PM

aap value decreased in sangrur by election bjp targeted

पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए रविवार सुबह शुरू हुई मतगणना में आए परिणाम में संगरूर लोकसभा सीट से शिअद (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल कर ली है।

नेशनल डेस्क: पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए रविवार सुबह शुरू हुई मतगणना में आए परिणाम में संगरूर लोकसभा सीट से शिअद (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल कर ली है। सिमरनजीत सिंह मान की जीत के बाद भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह का बयान आया है। सिमरनजीत सिंह मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पंजाबियों के हल्के में मत लो। आप लोगों ने झूठे वादे किए थे और पंजाब के लोगों को यह बहुत जल्दी समझ आ गया।

PunjabKesari

संगरूर उपचुनाव के परिणाम इसका उदाहरण है। बता दें कि फरवरी में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान के विधायक चुने जाने और लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है। मान, जो अब राज्य के मुख्यमंत्री हैं, ने साल 2014 और 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में संगरूर सीट पर जीत दर्ज की थी। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राज्य विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद यह पहली परीक्षा थी। उपचुनाव ऐसे समय में हुआ है, जब ‘आप' राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति और गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर विपक्षी दलों के हमलों का सामना कर रही है।

 

उपचुनाव में ‘आप' ने संगरूर जिला इकाई के प्रभारी गुरमैल सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। वहीं, राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस धूरी के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने बरनाला के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों पर भरोसा जताया है। ढिल्लों बीते चार जून को भाजपा में शामिल हुए थे। शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की बहन कमलदीप कौर को अपना उम्मीदवार बनाया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!